खेत से ट्रैक्टर निकालने का किया विरोध तो राइफल दिखाकर पीटा
बांदा, जून 30 -- बांदा। हमीरपुर के सिजवाही निवासी आनंद सिंह ने मटौंध थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया वह उजरेहटा में बुआ के यहां रहकर खेती करता है। 25 जून को रात आठ बजे बृजकिशोर, उसका भाई बृजगोपाल व अवध नरेश, कृष्ण पाल सिंह उर्फपुत्तन सिंह आदि खेत से ट्रैक्टर निकाल रहे थे। विरोध किया तो गाली-गलौज की। थप्पड़ व लात-घूसों से जमकर पीटा। लाइसेंसी राइफल दिखाकर भयभीत किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.