संभल, अप्रैल 25 -- थाना नरौरा क्षेत्र के मोहल्ला गोपालपुरी खादर निवासी एक किसान पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान का आरोप है कि खेत में खड़ी फसल के ऊपर से जबरन गाड़ी निकालने का विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना नरौरा क्षेत्र के मोहल्ला गोपालपुरी खादर निवासी रामसेवक पुत्र खूबाराम, गंगा की रेती में पट्टे की जमीन पर खेती कर अपना गुजारा करता हैं। शुक्रवार को वह अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था , तभी तीन लोग गाड़ी लेकर वहाँ पहुँचे और खड़ी फसल के बीच में गाड़ी उतार दी। यह भी पढ़ें- हापुड़ : गाय पालन को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला जब रामसेवक ने फसल नष्ट होने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। पीड़ित का आरोप है कि राजकु...