खेत से छह सागौन के पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम विनुहनी कला में खेत से कीमती सागौन के पेड़ काटकर ले जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम विनुहनी कला निवासी राजेंद्र गिरि पुत्र रामलखन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 13 मई शाम करीब छह बजे उनके खेत में लगे छह सागौन के पेड़ों को गांव के ही असलम पुत्र गुल्ले तथा उसके पुत्र सलमान ने काटकर उठा लिया। घटना की जानकारी होने पर जब उन्होंने आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ की तो दोनों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.