बांका, मार्च 2 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के सतघरा गांव में चोरों ने शनिवार की रात एक किसान के खेत से समरसेबल की चोरी कर ली साथ ही बोरिंग में लगे पाइप भी निकाल दिया। इस संबंध में किसान गौतम कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपने खेत के पटवन के लिए घर के समीप ही समरसेबल लगाया है। शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने करीब अस्सी फीट नीचे लगे समरसेबल चुरा लिया। चोरों ने समरसेबल निकालने के लिए बोरिंग में लगे पाइप को भी निकाल दिया। जिससे अब खेतों के पटवन की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने पुलिस से चोरों को पकड़ने तथा समरसेबल बरामद करने की गुहार लगाई है। अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। जमदाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ीघाट गांव के समीप से शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.