मेरठ, फरवरी 10 -- हस्तिनापुर। नगर की जे ब्लॉक कालोनी में खेत से पशुओं को चारा डालने के लिए जा रहे एक युवक के साथ कालोनी के ही युवक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की मां ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जे ब्लॉक कालोनी निवासी रीना ने बताया कि सोमवार को वह अपने पुत्र तनिष्क के साथ आश्रम पद्धति विद्यालय के समीप खेत पर कार्य करने गई थी। लगभग साढ़े दस बजे तनिष्क घर जा रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा तो कालोनी के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी जिससे उसके सिर में काफी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.