उरई, जून 6 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के कुदरा बुजुर्ग में खेत से गायों को भगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़िता आरती ने पुलिस से शिकायत कर गांव के कई लोगों पर उसके के साथ मारपीट करने तथा बीच-बचाव करने पहुंचने पर उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।गांव में खेत में घुसी गायों को भगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए और कृष्णपाल सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पौधे तोड़ने के विरोध पर घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा शोर- शराबा सुनकर जब उनकी पत्नी आरती बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ भी धक्का-मु...