बरेली, मई 20 -- फतेहगंज पूर्वी। दबंगों ने किसान की गेहूं की कटी फसल खेत से नहीं उठने दी। परेशान किसान ने आत्मदाह की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा कर खेत से उठाया। बुधवार को राजस्व टीम पैमाइश करके खेत में कटी पड़ी फसल को उठवाएगी।थाना क्षेत्र के गांव चठिया फैजू के रामकिशोर, सेठपाल,रामनाथ का गांव के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर रामकिशोर और उनके परिवार के लोगों ने गेहूं की फसल बोई थी। उन्होंने फसल काट ली। इसके बाद जमीन पर अपना हक जता रहे लोगों ने विरोध करते हुए रामकिशोर और उनके परिवार के लोगों को फसल उठाने के लिए रोक दिया। रामकिशोर ने थाने से लेकर तहसील में शिकायत की। लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल खराब हो रही थी।  मंगलवार को रामकिशोर और उनके परिवार के लोग तमाम मह...