सहारनपुर, मई 4 -- नानौता खुड़ाना गांव निवासी एक किसान ने उसके खेत से आम के पेड़ काटकर बेच देने का आरोप लगाया है।रविवार को खुड़ाना गांव निवासी चरण सिंह पुत्र देशराज सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका मुस्तर खाते की जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर मनिहारान निवासी एक व्यक्ति ने उनके खेत में खड़े हजारों रुपए कीमत के आम के पांच काट कर बेच दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...