उरई, नवम्बर 2 -- उरई। हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण फसलों में हुए नुकसान का असर दिखाई देने लगा है। जिन किसानों ने खेतों में धान की कटाई शुरू कराई है उसमें से लगभग आधे धान खेत में ही झड़ रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है और सरकार से मिलने वाली सहायता का इंतजार है। जनपद में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण फसलों में काफी नुकसान पहुंचा है जिसका सर्वे जारी है। जिन किसानों की खेतों में धान, बाजरा की फसल तैयार खड़ी थी वह बारिश के साथ हवा चलने से पूरी तरह खेतों में ही बिछ गई है। हालत यह है कि उनमें अब हार्वेस्टर भी नहीं चल पा रहे ऐसे में किसानों को फसलों को मजदूरों से कटाई करानी पड़ रही है। इसमें किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिन खेतों में धान की फसल बच गई है वहां पर किसानों द्वारा मजदूरों की सहायता से कटाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.