औरैया, फरवरी 16 -- अयाना, संवाददाता। थाना अयाना क्षेत्र के गांव बरवतपुर में खेत विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बरवतपुर निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसके पिता श्याम सिंह उर्फ राजू व चाचा शिवकुमार के साथ गांव के ही धर्म सिंह, मंगल सिंह व छुन्नू सिंह हाथों में कुल्हाड़ी लेकर आ धमके और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान धर्म सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने पर खून बहने लगा। शोर सुनकर परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों के पक्ष से केशव...