गोंडा, दिसम्बर 17 -- परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नंदौर रेती के चौहान पुरवा में मंगलवार की देर रात खेत रखवाली करने गए इंटर मीडिएट का छात्र 18 वर्षीय प्रमोद उर्फ शनि सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। साथ गए साथियों के शोर पर जब तक गांव के लोग वहां पहुंचते उसके पहले उसकी मौत हो गई। परिजन उसे खेत से लाकर एक नजदीकी क्लीनिक ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उसका शव घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह पिता ग्राम नंदौर निवासी राकेश सिंह की सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेखेत रखवाली करने गए छात्र की करंट लगने से मौतज दिया है। बताया जा रहा युवक मां -बाप का एकलौता पुत्र था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.