खेत में सो रहे किसान को सांप ने डंसा, मौत
देवरिया, जून 5 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी एक किसान की सर्प दंश मौत हो गई। किसान रात में खेत में ही सो रहा था। किसान के मौत से परिवार में कोहराम मच गया।सुरौली थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी शंभू राजभर(45) पुत्र जयश्री किसान थे। वह रोज की भांति खाना खाकर खेत नें सोने चले गए। सोते समय जहरीले सांप ने डंस लिया। जबतक वह घर आकर परिजनों को बताएं, तबतक उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें लेकर देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पंहुचे, जहां उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सो रहे युवक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- सांप के डसने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम यह भी पढ़ें- सर्पदंश से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.