लखनऊ, मई 1 -- इटौंजा ,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में खेत की सिंचाई करते समय करंट लगने से एक युवा किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर निवासी अमित (25 वर्ष) अपने खेत में पहाड़पुर के निकट राजा बाग में सिंचाई का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।आसपास के ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अमित की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिंगवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...