अलीगढ़, अप्रैल 3 -- n खेत के पास पेड़ से अचानक छत्ता टूटने पर मधुमक्खियों ने बोला हमला n चिकित्सक ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजाहाथरस, संवाददाता। खेत में पानी लगाने गए एक किसान पर गुरुवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव कैमावली निवासी 55 वर्षीय मनोहरलाल पुत्र हरिशंकर खेती करते थे। गुरुवार को वह खेत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित पेड़ पर लगा मधुमक्खयों का छत्ता अचानक टूट गया। इसके चलते मधुमक्खियों ने मनोहरलाल पर हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले...