खेत में सरसों का डंठल जलाने गई वृद्धा की झुलसकर मौत
बस्ती, मई 15 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थानाक्षेत्र के कटया गांव के पश्चिम सिवान में शुक्रवार को खेत में कटे सरसों के डंठल जलाने गई एक वृद्ध महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। गांववालों के मुताबिक कटया गांव निवासी मंगला देवी (72) पत्नी गफई शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे अपने खेत की साफ-सफाई करने के लिए कटे हुए सरसों के डंठल जलाने गई थीं। इसी दौरान वह अचानक आग की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर घर के लोग उनकी तलाश करने लगे। इसी बीच उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर खेत में पड़ी, जहां वृद्धा अधजली अवस्था में मृत मिलीं। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम के साथ सोनहा थाना प्रभारी महेश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.