मेरठ, अप्रैल 1 -- रोहटा स्थित गांव में खेत पर सरसों काटने गई मां-बेटियों के साथ महिला ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी महिला ने खेत में सरसों को भी खुर्द बुर्द कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाने में दी तहरीर में रोहटा निवासी बिजेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि उसने अपने भाई गौरव की कृषि भूमि ठेके पर लेकर सरसों की फसल की बुवाई कर रखी थी। बुधवार को उसकी पत्नी बबीता दो बेटियों शिवानी व हिमानी को लेकर सरसों काटने गई थी। इसी बीच खेत पर पहुंची गौरव की पत्नी मुनेश ने जाकर गाली गलौज करने लगी। जब उन्होंने गाली देने को मना किया तो आरोपी महिला ने मां बेटियों के साथ मारपीट करते हुए खेत में खड़ी सरसों की फसल को भी खुर्द-बुर्द कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.