वाराणसी, जनवरी 22 -- पिंडरा, संवाद। नेवादा मंगारी (फूलपुर) में कृष्ण देव इंटर कॉलेज के समीप खेत में शौच करने से मना करने पर युवकों ने गुरुवार सुबह सत्यम सिंह पर असलहे की मुठिया से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना सुबह साढ़े 6 बजे की है। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। सुजीत सिंह का बेटा सत्यम सिंह अपना खेत देखने पहुंचा। उसके खेत में युवक शौच कर रहे थे, सत्यम ने मना किया। दोनों युवक मिलकर सत्यम को मारने लगे। आरोप है कि इस बीच एक ने असलहा निकाल लिया। मुठिया से सत्यम के सिर पर कई वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोप है कि युवक हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले। सूचना मिलते ही फूलपुर थाना प्रभारी अतुल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पूछताछ की। उधर, परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति खेत में मवेशी चराने को लेकर भी विवाद हुआ था। पुलि...