बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर। गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम इटवा के मजरे इटई निवासी रामतेज ने सात मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि छह मार्च शाम करीब 4.30 बजे अपने खेत में लाही काट रहा था। तभी विपक्षी मेरे भाई जगराम व रामदास ने लाही काटने से मना किया। विरोध करने पर पिटाई की। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...