खेत में लाश दफन होने की अफवाह से सनसनी
भागलपुर, अप्रैल 27 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर रेलवे ढाला के पास रविवार की सुबह एक खेत में लाश गाड़े जाने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और मामले की सच्चाई जानने के लिए संबंधित स्थान की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान लोगों की निगाहें टिकी रहीं, लेकिन जब पूरी जांच की गई तो लाश मिलने की बात महज अफवाह साबित हुई।दरअसल, प्रखंड कर्मियों द्वारा मिट्टी की जांच के लिए उस खेत से सैंपल लिया गया था, जिसके कारण वहां मिट्टी खोदी गई थी। इसी को लेकर किसी ने लाश गाड़ने की अफवाह फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.