औरैया, जून 11 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र की इटैली चौकी अंतर्गत गांव नगला भगत के खेतों में लावारिस हालत में खड़ा मिट्टी लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने में सीज कर दिया। मामले में अवैध खनन की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर रात खेतों में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी देर से बिना चालक के खड़ी थी। आसपास कोई व्यक्ति दिखाई न देने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी हरिहर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान ट्रॉली में मिट्टी भरी मिली। इसके बाद पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई और सीज कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने बताया कि मिट्टी खनन संबंधी नियमों के उल्लंघन की आशंका में ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया है। वाह...