सहरसा, जुलाई 18 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत स्थित महेशपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लड़ाई झगड़ा शुरु हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की सेवानिवृत होमगार्ड जवान सुरेन्द्र यादव को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया। दूसरे पक्ष का एक युवक भी लाठी लगने से जख्मी हो गया। गोलीबारी में जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए गांधी पथ स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों ने गोली मारने में इस्तेमाल हथियार को पुलिस को सौपा है। जिसकी छानबीन चल रही है। जबकि दूसरे जख्मी का भी निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार महेशपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड के जवान सुरेंद्र यादव और सदानंद यादव के पुत्र सुजीत कुमार एवं मंजेश कुमार के बीच पुरानी जमीन विवाद को लेकर गुरु...