महाराजगंज, अप्रैल 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के चड़लहा गांव में एक सड़क निर्माण के कार्य में लगने वाली मिट्टी के लिए किसान के खेत में तीन जेसीबी मशीन लगा दी गई। जेसीबी से 8 फिट गड्ढा खोदकर मिट्टी का खनन कर लिया गया। किसान जब तक कुछ जान पाता तब तक उसकी फसल भी बरबाद हो गई। पीड़ित किसानों ने स्थानीय प्रशासन व मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।प्रशासन ने अवैध खनन पर जहां पूरी तरह रोक लगा रखी है, वहीं कुछ लोग मनमानी कर खनन को अंजाम दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- बेलवा में अवैध बालू खनन पर चला बुलडोजर, दर्जनों नावें ध्वस्त किसान के खेत में लगी फसल को बर्बाद कर जिस तरह जेसीबी मशीन लगाकर खनन किया गया है, वह खुद में आश्चर्य में डालने वाली है। मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर किसान रामलाल चौ...