बांदा, अप्रैल 9 -- पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव के मजरा शंकर पुरवा में गुरुवार को दोपहर दो बजे गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी, लेकिन एक घंटे बाद दमकल गाड़ी पहुंची। तब तक रामप्रसाद का दो बीघा खेत का गेहूं का जल गया, कमतू प्रसाद का एक बीघा का खेत गेहूं खाक हो गया। गांव के रामलखन, बिंदा निषाद, राम प्रसाद,शिव विशाल, राम बरन आदि ने ट्यूबवेल की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया। बारिश ओला से बची फसल आग में स्वाहा होने पर किसानों का दर्द छलक पड़ा। हल्का लेखपाल मयंक कुमार ने मदद का भरोसा दिलाया। तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह ने बताया कि सर्वे करा कर किसान को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.