बांदा, अप्रैल 17 -- पैलानी । बिजली की शार्ट सर्किट से खेत में खड़ी दो किसानो की फसल और एक किसान का भूस जल कर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काफी पाया। पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहा कला निवासीं हबीब पुत्र नजीर व सैयद के खेत पर 4 बीघा की गेहूं की फसल काटने को खड़ी थी। तभी बिजली के खंम्भे में हुई शार्ट शार्किट से चिगारी फसल में जा गिरी जिससे आग लग गई। आग की लपटे देख आस पास के किसान दौड पड़े आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की लपटो ने पड़ोसी खेत मालिक गोपाल के खेत में पड़े भूसे को अपनी चपेट में ले लिया। काफी देर मौके पर पहुंची दमकल ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक फसल जल कर खाक हो गई। वहीं लेखपाल अमित पटेल ने पहुंचकर रिपोर्ट बनाई वही उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा ने बताया कि शासन की गाइडलाइन द्वारा जो आर्थिक मदद होगी वह की जाएगी ।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.