सोनभद्र, अप्रैल 11 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बकौली गांव में चोरों ने खेत में लगे सबमर्सिबल और स्टेबलाइजर को चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बकौली गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह और देवेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन लोगों के खेत में बने घर में सबमिर्सबल पंप और स्टेबलाइजर लगा हुआ है, जिसे गुरुवार की रात चोर उठा ले गए। सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां से सबमर्सिबल पंप और स्टेबलाइजर गायब मिला। सूचना पर पीआरबी पुलिस व घोरावल कोतवाली पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.