लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- किसान का खेत में लगा हुआ मोटर रात को चोरी हो गया। पीड़ित ने मितौली पुलिस को तहरीर दी है। वीरमपुर निवासी किसान समशाद पुत्र कमाल अहमद ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि स्वामीदयालपुर के हमारे खेत में लगा मोटर अज्ञात चोर रविवार की रात को खोल ले गए। सुबह 8 बजे जब हम खेत पर गए तो मोटर वहां नहीं था। जिसकी सूचना मितौली पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...