पूर्णिया, जनवरी 16 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। एक तरफ किसान मक्का के फसल को लेकर पटवन करने और खाद देने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर चारे चोर द्वारा खेत में लगे फसल को काट लेने से किसान हताश और परेशान है। किसानों का कहना है कि कहां-कहां खेत में रखवाली की जाए। इस संबंध में किसान विनय कुमार राय ने कहा कि काफी मेहनत कर किसान फसल का पैदावार करते हैं और दूसरी ओर पशु के चारा में फसल को काट लिया जाता है। उन्होंने बताया कि करीब दो कट्ठा में लगी 5 फीट ऊंची मक्का की फसल को जड़ से काट लिया गया। आसपास के किसानों के खेत में लगी मक्का की फसल को लेकर अन्य किसान भी चिंतित है। रात में ही इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में उन्होंने थाना में भी घटना की सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...