कानपुर, जुलाई 16 -- यूपी के कानपुर में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। बेरहमी से हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। शव सुबह गांव वालों ने देखा तो हत्या की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि महाराजपुर के हाथी गांव में अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे पहले उस चाकू और खुरपे से भी गोदा गया। सुबह 5 बजे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर के हाथीगांव निवासी लगभग 52 वर्षीय हरिमोहन यादव गांव के ही अनिल सिंह के खेतों में ट्यूबवेल पर रहते थे। वो वहां खेतों के साथ ट्यूबवेल की देखरेख का काम करते थे। गुरुवार सुबह उनका रक्तरंजित शव ट्यूबवेल के बाहर पड़ा था। धारदार हथियार से गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल के पास शराब की बोतल, डिस्पोजल ...