गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर (जमानियां)। कोतवाली क्षेत्र के डेहुढ़ी नहर पुलिया के पास खेत में गुरुवार की सुबह 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान से थे जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार नई बाजार देवैथा संपर्क मार्ग के डेहुढ़ी तिराहे स्थित नहर पुलिया के उत्तर तरफ खेत में युवक का शव देखकर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक के सिर के पिछले हिस्से में काफी गहरी चोट के कारण काफी खून बह चुका था। खेत के कुछ दूरी पर बीयर की खाली केन और बाइक के टायर के निशान थे। इससे लग रहा है कि युवक की हत्या की गई है। घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूरी पर कंपोजिट शराब की दुकान भी है। युवक पैंट, शर्ट पहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.