औरैया, अप्रैल 20 -- औरैया, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम दशरौरा में खेत पर मूंग की फसल में पानी लगाने गए एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शाम के समय खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिलने के बाद परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम दशरौरा निवासी 52 वर्षीय सुरेश चंद्र पुत्र कचेन्द्र लाल सुबह अपने खेत पर मूंग की फसल की सिंचाई करने गए थे। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजन चिंतित थे। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने उन्हें खेत में अचेत अवस्था में पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उनके पुत्र ब्रजेन्द्र कुमार, अंकित और रिंकू मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल चिचौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोष...