इटावा औरैया, जून 10 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कैस्त निवासी 70 वर्षीय जवाहरलाल पुत्र सरमन लाल की बुधवार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार जवाहरलाल बुधवार को अपने खेत में मूंग की फसल से फलियां तोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज गर्मी महसूस होने लगी। उन्होंने परिजनों से अधिक गर्मी लगने और सीने में जलन होने की शिकायत की। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें घर ले आए, लेकिन उनकी स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई।परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया अधिक गर्मी लगने के कारण हार्ट ...