सोनभद्र, अप्रैल 9 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव में खेत में मिले शव मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव निवासी 43 वर्षीय रामनरेश बैसवार पुत्र लाले का घर से डेढ किलोमीटर दूर खेत में मिला था। मृतक के भाई रामअवतार ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है, लेकिन पुलिस को इस मामले में अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस हर पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.