संवाददाता, जून 21 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नौ महीने की एक मासूम के साथ शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में घर में मां के बगल में सो रही 9 महीने की एक मासूम का पहले अपहरण फिर रेप हो गया। परेशानहाल घरवालों ने मासूम को खोजना शुरू किया तो वह घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। उसकी हालत खराब थी। बच्ची की हालत देख हर कोई हैरान रह गया। उससे भी ज्यादा हैरानी लोगों को तब हुई जब पुलिस ने इस मामले में बच्ची के सगे मामा को पकड़ लिया। मामा की उम्र महज 14 साल है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि नाबालिग मामा ने शराब के नशे में बच्ची को खेत में ले जाकर रेप किया और फरार हो गया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हो गई है। बच्ची को पहल...