समस्तीपुर, मई 24 -- दलसिंहसराय, निसं। थाने के कमरांव स्थित मकई के खेत में एक व्यक्ति की लाश फेके होने की जानकारी मिलते ही रविवार की सुबह पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शव सड़ी -गली हालत में थी जिससे दुर्गंध फैल रहा था। इसी दुर्गंध के कारण खेतों में काम करने आये लोगों की शव पर नजर पड़ी थी। खेत मे शव पड़े रहने की जानकारी मिलने जुटी लोगों की भीड़ ने मृतक की पहचान कमरांव के ही मो. इजहार के पुत्र मो. जब्बार (42) के रूप में की। बताया गया कि जब्बार गांव में ही दूसरे के खेत मे मजदूरी कर जीवन यापन करता था। शव की पहचान होते ही मृतक की पत्नी अमीना खातुन एवं उसके बच्चों के चित्कार से सभी लोगों की आंखें नम हो गई थी। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस को जब्बार की पत्नी ने बताया कि बकाया मजदूरी म...