कौशाम्बी, फरवरी 25 -- सिराथू हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव नहर किनारे गेहूं के खेत में क्षतिग्रस्त बाइक के साथ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कड़ा धाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अफजलपुर सातों निवासी सत्यम निर्मल (27) पुत्र मिश्री लाल का शव बुधवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने उस समय देखा, जब वे खेतों की ओर जा रहे थे। खेत में शव पड़े होने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कड़ा धाम पुलिस तत्काल मौके पे पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक शराब का आदी था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा ह...