खेत में मिला होमगार्ड का शव, पास पड़ा था सल्फास का खाली पैकेट
इटावा औरैया, जून 11 -- ऊसराहार। रुद्रपुर गांव के एक होमगार्ड का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास सल्फास का खाली पैकेट मिलने से प्रथम दृष्टया जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुद्रपुर निवासी 57 वर्षीय विश्राम सिंह पुत्र बनवारी लाल होमगार्ड के पद पर तैनात थे और वर्तमान में ताखा तहसील पर ड्यूटी कर रहे थे। उनके बड़े बेटे गौरव ने बताया कि बुधवार शाम करीब तीन से चार बजे के बीच उनके पिता बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। यह भी पढ़ें- घर के अंदर खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.