बलिया, दिसम्बर 16 -- लालगंज हिन्दुस्तान संवाद। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में मंगलवार को एक वृद्ध की संदिग्ध हाल में मौत हो गयी। उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया लिहाजा पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बहुआरा निवासी 70 वर्षीय सुखदेव तिवारी सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव मुरारपट्टी गांव के खेत में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेने का प्रयास किया तो परिजन विरोध में खड़े हो गये। उनका कहना था कि गांव के कुछ लोग मृतक के जमीन में मौजूद पेड़ों को जब...