औरैया, अप्रैल 3 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव भौनकपुर में शुक्रवार सुबह गेहूं की कटाई के दौरान खेत में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी संदीप पुत्र विजय करन के खेत में इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे संदीप अपनी पत्नी के साथ खेत पर पहुंचे थे। कटाई शुरू करते समय उनकी नजर खेत में पड़े एक नवजात पर पड़ी। पास जाकर देखा तो नवजात मृत अवस्था में था और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। यह दृश्य देख दंपति स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे अमानवीय कृत्य ...