शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- खुटार। गेंहुआ गांव के एक खाली खेत में घोड़े का अधखाया शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफन करा दिया। टीम को घटनास्थल के आसपास तेंदुए के पगचिह्न मिलने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, गेंहुआ गांव निवासी पुत्तन का घोड़ा बुधवार रात घर के पास बंधा हुआ था। गुरुवार सुबह जब उन्होंने देखा तो घोड़ा वहां नहीं था। तलाश के दौरान घोड़े का अधखाया शव गांव के ही रजनीश के खाली पड़े खेत में मिला। यह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन दरोगा रोहित पाण्डेय और वनकर्मी अशोक बाजपेई टीम के साथ पहुंचे। टीम ने आसपास कांबिंग की, जिसमें तेंदुए के पगचिह्न मिलने की बात सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र मे...