खेत में मिला अधेड़ का शव, कपड़ों और मोबाइल से हुई पहचान
औरैया, मई 17 -- सहार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सौंथरा के पास पुरवा जैन रोड किनारे स्थित खेत में रविवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। डायल 112 पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कराया। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जिस खेत में शव मिला, वह मृतक का ही था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक खेत में प्लॉटिंग का काम करता था और समय-समय पर जमीन के प्लॉट भी बेचता था। शव कई घंटे पुराना होने के कारण उसमें सड़न शुरू हो गई थी। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.