कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। खेत की रखवाली कर रही महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ शनिवार शाम मारपीट व दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मां के साथ थाने जाकर गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट करने और किशोरी से जबरन गलत हरकत करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस पूछताछ कर रही है। संदीपनघाट थाना इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि शनिवार शाम वह अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ खेत की रखवाली के लिए गई थी। खेत के पास आग तापते समय गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने हाथ में लाठी-डंडे ले रखे थे और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की। इसी दौरान दो युवक किशोरी को घसीटकर अंधेरे की ओर ले गए, जबकि तीसरे युवक ने महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि युव...