जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र में महिला से जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़िता के बयान पर जामताड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना गांव स्थित खेत में हुई। मामले में गायछांद निवासी हृदय महतो को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत प्रसाद गुप्ता हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...