उन्नाव, जून 29 -- हिलौली। मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में क्षेत्र का बाबूलाल लोला मिला। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाया तो गांव वाले दौड़े। आरोपित गांव वालों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- जंगल में बकरी चराने गई युवती से छेड़छाड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...