बलरामपुर, अगस्त 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के नयानगर विशुनपुर मकसूरपुर गांव में धान के खेत में मवेशी चराने को लेकर विवाद हो गया। फसल चराने का विरोध करने पर एक व्यक्ति से मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नयानगर विशुनपुर मकसूरपुर निवासी राम नारायण पुत्र रामपति के अनुसार गांव के पूर्व-उत्तर दिशा में उनका चक है, जिसमें धान की फसल लगी है। आरोप है कि गांव के ही मुख्तार अहमद पुत्र बिसमिल्लाह आए दिन अपने मवेशियों को खेत में छोड़ देते हैं, जिससे धान की फसल को नुकसान हो रहा है। आरोप है कि 24 अगस्त शाम करीब पांच बजे मुख्तार अहमद के मवेशी उनके खेत में फसल चर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध करते हुए मवेशियों को खे...