खेत में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद, धमकी देने का आरोप
बुलंदशहर, जून 22 -- गांव भौपुर स्थित कृषि भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। किला मौहल्ला निवासी चेतनप्रताप सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति समेत अन्य लोगों पर जबरन निर्माण कराने का प्रयास करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी 8-10 लोगों के साथ उनके खेत पर पहुंचा और मंदिर निर्माण की बात कहने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी दी गई। सूचना पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चले गए। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- खेत में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद, धमकी देने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.