सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- बुधवार शाम पनियाली कासिमपुर में एक गेहूं के खेत में भेड़ घुसने से खेत मालिक व भेड़ मालिक में हुई मारपीट में भेड मालिक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पनियाली कासिमपुर निवासी राजपाल का कहना है कि बुधवार शाम उसके लड़के संदीप व विजय जंगल से भेड़ बकरियां चराकर घर लौट रहे थे, जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचे तभी दो-तीन भेड़ संदीप के गेहूं के खेत में घुस गई। जिससे नाराज हो संदीप ने उसके लड़के को गाली गलौच करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। छोटे लड़के विजय ने बामुश्किल संदीप को उसके चुंगल से छुड़ाया। घटना में संदीप को चोटें आई है। थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने बताया कि राजपाल की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.