गिरडीह, मई 1 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पटना गांव में एक हिरण भटककर खेत में पहुंच गया और जाल में फंस गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग को सौंप दिया। बताया जाता है कि हिरण खेत में भटककर पहुंचा था, जहां वह जालीनुमा घेराबंदी में फंस गया। ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और उसे बाहर निकाला। इस दौरान हिरण का एक पैर भी टूट गया, जिसके बाद वन विभाग द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी फोरेस्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इलाज के दौरान घायल हिरण की मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग द्वारा उसे दफनाने की प्रक्रिया की जा रही है। रेस्क्यू के दौरान अभिषेक सोनी, मंटू सोनी, सोनू सोनी, हीरालाल पंडित, सुधीर बेसरा, झमन राय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस...