कानपुर, अप्रैल 19 -- सरसौल, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कई प्रकरणों में मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव-गांव पहुंची और आधा दर्जन मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया। त्वरित कार्रवाई से लोगों को तत्काल राहत मिली और लंबे समय से चले आ रहे विवाद खत्म हुए। बीते शनिवार को समाधान दिवस में सरसौल निवासी सोमनाथ ने शिकायत की थी कि उनके खेत में पास के होटल का गंदा पानी बहकर आता है। जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। इस पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और होटल से बह रहा गंदा पानी तत्काल बंद कराया गया। वहीं ग्राम हाथीपुर में मिलन केंद्र की जमीन को लेकर उठे व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.