गंगापार, फरवरी 18 -- इलाके के ग्राम सराय जोधराय निवासनीय शिवकुमारी गुप्ता पत्नी स्वर्गीय राम लखन सोमवार की शाम घर में ताला बंद कर अपने बीमार भाई शिवनाथ गुप्ता को देखने चली गई थी। जब मंगलवार को सुबह वापस आयी तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर के अन्दर रखे सारे सामान अस्त-व्यस्त थे। चोरों ने सन्दूकों का ताला तोड़कर नकदी, सोने चांदी के आभूषणों, ताम्बा पीतल के बर्तन और कीमती सामान आदि लाखों की चोरी कर ले गए थे। मौके पर डॉग स्क्वायड फोरेंसिक टीम स्थानीय थाने की पुलिस छानबीन कर वापस लौट गयी। पीड़िता शिवकुमारी ने मऊआइमा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लाखों की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को सुबह शिवकुमारी के घर से पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित सुरेश सिंह के सरसों के खेत में एक गठरी दिखाई दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चोरी हुए सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.