महोबा, अक्टूबर 7 -- कबरई, संवाददाता। खेत में बनी झोपड़ी में सो रही मासूम को दबंग ने बुरी नियत से दबोच लिया और दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने पर खेत में काम कर रहे माता पिता दौड़कर आए तो दबंग मौके से रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। कबरई पुलिस को दी तहरीर में हमीपुर जिले के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर बटाई पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित का आरोप है कि वह पत्नी के साथ बुधवार को खेत में काम कर रहा था खेत में बनी झोपड़ी में उसकी तीन साल की बेटी सो रही थी। दबंग आया और बेटी को बुरी नियत से दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा बेटी ने शोर मचाया तो दबंग ने मुंह दबा दिया। चीख सुनकर वह झोपड़ी के पास आए तो दबंग बेटी क...